कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओं और शिशु का किया टीकाकरण

रुद्रपुर। गर्भवती एवं शिशु का ससमय नियमित टीकाकरण सुनिश्चित हो सके और बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके। जिसे सार्थक रूप देने के लिए  महानगर के खेड़ा वार्ड नंबर 5 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 में शकुंतला पाल के सेंटर पर गर्भवती महिलाओं और शिशु का टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सीएमओ ऑफिस से आए नंदलाल ने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि  गर्भवती एवं शिशु का ससमय नियमित टीकाकरण सुनिश्चित हो सके और बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके। जिसे सार्थक रूप देने के लिए निर्धारित तिथि के अनुसार विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिसके माध्यम से संबंधित क्षेत्र की एएनएम द्वारा सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गर्भवती एवं शिशु का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 में शकुंतला पाल के सेंटर पर गर्भवती महिलाओं और शिशु का टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं एएनएम नीमा मेहता ने नियमित टीकाकरण के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को जरूरी सलाह के साथ-साथ गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के अलावा खान -पान, रहन-सहन समेत सुरक्षित और सामान्य प्रसव को लेकर अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।  उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण के दौरान शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मीजल्स, विटामिन ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मीजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी के टीके लगाए जाते हैं और गर्भवती को टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) का टीका भी लगाया जाता है। नियमित टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कई गंभीर बीमारी से बचाव करता है।  इस दौरान महिलाओं को परिवार नियोजन की भी जानकारी दी गई और बताया गया कि सरकारी अस्पताल में परिवार नियोजन का कैंप लगा हुआ है जहां लोगों को पूर्ण जानकारी दी जा रही है। वहीं महिलाओं को आयरन कैल्शियम की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर  आंगनबाड़ी कार्यकत्री शकुंतला पाल,   प्रदीप मेहर,  दीपा कनवाल,  मंजू कांडपाल आदि मौजूद थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी