स्थापना दिवस पर रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने लगाए दर्जनों पौधे 

रुद्रपुर। रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने गुरुवार को दर्जनों पौधे रोप कर संस्था का दसवां स्थापना दिवस मनाया । इस दौरान महिला और बाल कल्याण क्षेत्र में सराहनीय काम कर रही आठ महिलाओं को सम्मानित किया गया।
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को लेकर शुरू हुए रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन को आज 10 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर राइजिंग सदस्यों ने देव होम्स एलाइट में आम,नींबू,रात की रानी,गुलमोहर, नीम आदि विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे रोप कर स्थापना दिवस मनाया। वरिष्ठ नागरिक चंद्र बल्लभ घिल्डियाल और राज गगनेजा ने सरकारी स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं और महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करने और निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित करने की मुहिम चलाने वाली महिला राइजिंग फाउंडेशन की अध्यक्ष चंद्रकला राय,पिंकी तिवारी,दीपा राय,सुमन मिश्रा,मैरी थापा,प्रिया गौतम, रुनू शर्मा,सोनम सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री घिल्डियाल ने सामाजिक क्षेत्र में राइजिंग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा ने फाउंडेशन के कार्यों की चर्चा करते हुए लोगों से आओ पेड़ लगाए अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति 5 पौधे हर वर्ष लगाएं तो आवश्यकता अनुसार वर्षा भी होगी और लोगों के लिए शुद्ध व स्वच्छ ऑक्सीजन भी उपलब्ध होगी ।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी