शरीफ ने संतोष बन युवती से की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज   

रुद्रपुर। महानगर के रम्पुरा क्षेत्र में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला विवेचक पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
 यूपी निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि यूपी के जिला शाहजहांपुर निवासी शरीफ ने खुद को संतोष सक्सेना बताकर उससे दोस्ती की और यहा भदईपुरा में किराए पर रह कर उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। बताया कि विरोध करने पर उससे मारपीट की। उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मदद गुहार लगाते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना महिला एसआई नेहा राणा को दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच में लव जिहाद का सामने आया तो आरोपी पर धारा बढ़ाई जाएगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि दो दिन पहले हिन्दू वादी संगठनों ने इस मामले को पकड़ा था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी