पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार   एक तरफा प्यार के चलते की गयी थी दंपत्ति की हत्या

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प के शिवनगर में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रामपुर से गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है।हत्या काण्ड को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया था। बता दें ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड न0 7 में 3 अगस्त की रात संजय और उसकी पत्नी सोनाली की हत्या कर दी गयी थी। इस दौरान बचाने आई सोनाली की मां गौरी मंडल को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने बताया कि मामले में मृतका सोनाली की बहन श्रीमति रुपाली पत्नी संजय निवासी सुभाष कालोनी की ओर से तहरीर देकर कहा गया था कि 3 अगस्त की रात को उसकी माँ गोरी मंडल के घर वार्ड न0-07 शिव नगर थाना ट्रांजिट कैम्प उमें पूर्व में उनके पड़ोसी के मकान में रहने वाले किरायेदार राजकमल उर्फ जगदीश द्वारा रात्रि में उनके घर के गेट पर लगी चेन को काटकर अन्दर घुसकर उसकी बहन सोनाली व बहन के पति संजय की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर तथा उसकी माँ गोरी मण्डल पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया और हत्यारोपी जगदीश उर्फ राजकमल उर्फ राज की गिरफ्तारी के लिए 7 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने 5 राज्यो उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में जाकर छानबीन की इस दौरान लगभग 1200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी। डाग स्क्वाड विधि विज्ञान प्रयोगशाला रुद्रपुर की टीमों की सहायता से संकलित वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलान्स व सोशल मीडिया के माध्यम से अभियुक्त जगदीश उर्फ राजकमल उर्फ राज की पृष्ठभूमि की बारीकी से जांच कर तलाश की गयी। अभियुक्त लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिये ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25000 का इनाम भी घोषित किया गया। बुधवार को पुलिस टीमों ने अभियुक्त जगदीश उर्फ राजकमल पुत्र प्रहलाद निवासी रामपुर अनावा तहसील व थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर को मुखबिर की सूचना पर रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह पूर्व शिव नगर ट्रांजिट कैंप में सोनाली के घर के सामने मिश्री लाल के घर पर किराए पर रहता था और मन ही मन उससे प्रेम करने लगा और उसे अपनी पत्नी मानने लगा था। परन्तु सोनाली ने कभी उसे भाव नहीं दिया जिससे परेशान होकर उसने मन ही मन सोनाली और उसके पति संजय यादव को जान से मारने की कुछ वर्ष पहले योजना बनाई और दोनों को मारने के लिये कांपा खरीदा था। उसी से उसने दोनों की हत्या की । हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में कहा कि मैंने मन में ठान लिया था कि सोनाली मेरी नहीं हुई तो किसी नहीं हो सकती। उसने सुनियोजित तरीके से योजना बनाकर 3 अगस्त की रात्रि में सोनाली व उसके पति संजय यादव को वार्ड 7 शिवनगर उन्ही के घर में घुसकर गले व शरीर में कापे से वार कर हत्या कर दी। घर से भागते समय घर में ही मौजूद सोनाली की मां व उसके बेटे जय ने उसेे पकड़ने की कोशिश की तो जय को धक्का देकर और उसकी मां को भी कापे से वारकर घायल कर वहां से भाग गया।  पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कांपा भी बरामद कर लिया है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी