सीलिंग भूमि पर बैठे दुकानदारों को हटाने पहुंची प्रशासन की टीम   प्रशासन की सख्ती के बाद टाइल्स व्यापारियों ने खुद खाली की दुकानें

रुद्रपुर। विगत दिनों नगर में कमिश्नर के प्रीत विहार क्षेत्र में दौरे के दौरान रामपुर रोड पर सीलिंग की भूमि पर दुकानें बनाकर किये गये अतिक्रमण को हटाने के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन व पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गई। टीम द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त किये जाने की कार्रवाई से पूर्व ही वहां मौजूद दुकानदारों की तीखी नौंक-झौंक शुरू हो गयी। इस बीच व्यापारियों के समर्थन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा व पार्षद मोहन खेड़ा भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गये। उन्होंने प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। मगर प्रशासन की सख्ती के चलते किसी की एक नही चली। मजबूरन सीलिंग की भूमि पर बैठे इदरीश, जुनैद खान, अयूब खान और जितेन्द्र कोली आदि व्यापारियों ने अपना सामान निकालना शुरू कर अपने टीन शेड खोलने शुरू कर दिये। व्यापारियों का कहना था कि उन्हे अतिक्रमण हटाने के लिये मोहलत दी गई थी लेकिन आज प्रशासन जेसीबी मशीन लेकर यहां पहुंच गया। बहरहाल प्रशासन की सख्ती के चलते सीलिंग की भूमि पर दुकाने बनाकर बैठे व्यापारियों ने अपना सामान निकालकर दुकानों को हटाने का काम शुरू कर दिया।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी