ट्रांजिट कैम्प की दुर्दशा के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका

Spread the love

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प की दुर्दशा के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन के बीच ट्रपल इंजन सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा सरकार के साथ मेयर और विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की गयी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और महानगर महामंत्री अर्जुन विश्वास, के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रांजिट कैम्प मार्ग गोल मढ़ैया पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार, मेयर और विधायक पर ट्रांजिट कैम्प की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए ट्रपल इंजन सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान सरकार के साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नारेबाजी की गयी। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि चुनाव नजदीक देखकर भाजपा को फिर ट्रांजिट कैम्प की याद आने लगी है। पिछले करीब दो दशक से ट्रांजिट कैम्प में भाजपा का राज रहा है। इसके बावजूद आज ट्रांजिट कैम्प की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रही है। भाजपा के नेता चुनाव के दौरान ट्रांजिट कैम्प की जनता से बड़े बडे वायदे करके जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद ट्रांजिट कैम्प की याद इन नेताओं को नहीं आती। आज ट्रांजिट कैम्प में सड़कों नालियों का बुरा हाल है। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की हालत ठीक नहीं होने से आये दिन दुर्घटनायें हो रही है। व्यापारी अपना कारोबार नहीं कर पा रहे है। ऐसे हालातों के बावजूद भाजपाई ट्रांजिट कैम्प से तिरंगा यात्रा निकालकर यहां की जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। भाजपाईयों को यहां से तिरंगा यात्रा निकालने के बजाय अपनी सरकार और जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए यात्रा निकालनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि मेयर ने ट्रांजिट कैम्प को चमकाने का वायदा किया था लेकिन आज ट्रांजिट कैम्प का सबसे बुरा हाल है। ट्रांजिट कैम्प में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता भी अपने क्षेत्र की हालत को सुधारने में नाकाम साबित हुए हैं। नगर निगम में भाजपा का शासन है प्रदेश और केन्द्र में भी भाजपा की सरकारें हैं। इसके बावजूद ट्रांजिट कैम्प का बुरा हाल है। मेयर ने ट्रांजिट कैम्प वासियों को मालिकाना हक दिलाने की कसम खाई थी जो झूठी साबित हुई और मेयर घड़ियाली आंसू बहाकर बेशर्मी से अपनी कुर्सी पर बैठ गये। ट्रांजिट कैम्प वासियों को मालिकाना हक मिलना तो दूर अब नजूल पर बसे लोगों को बिजली का मीटर भी नहीं मिल पा रहा है। यह ट्रांजिट कैम्प की जनता के साथ धोखा है। इस अवसर पर महामंत्री अर्जुन विश्वास, उमा सरकार, सुनील आर्य, सुरेश यादव, बाबू विश्वकर्मा, ममता रानी, बेबी सिकदर, दिलीप अधिकारी, गोपाल भसीन, जमील खान, अबरार अहमद, शुभान अली पाशा, लोकेश यादव, राधेश्याम बंसल, मोहन खेड़ा, शंकर कोली, हरिराम राजपूत, विपिन रस्तौगी, राजेश प्रेमपाल, मानस बैरागी, आसित बाला, मनोज, जगदीश कर्मकार, राजीव गंगवार, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, महेश यादव, बिट्टू, सोनी, पवन आदि शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी