14 अगस्त को विभाज विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर विधायक ने रखी रूपरेखा

रुद्रपुर। 14 अगस्त को रुद्रपुर एमबिन्स बैंकट हाल , काशीपुर रोड रुद्रपुर में होने वाले  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हिन्दू बंगाली समाज के सम्मान  समारोह कार्यक्रम जिसकी तैयारी को लेकर पिछले काफी दिनों से कार्यक्रम सयोंजक विधायक शिव अरोरा  लगातार पूरे जिले में जगह जगह बैठक कर  कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। वही विभाजन विभीषिका कार्यक्रम हिन्दू बंगाली समाज के सम्मान में आयोजित हो रहा है जो उस समय पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा थे उन्होंने विभाज के उस मंजर उस समय की यातनाओं को झेला है उन सभी हिन्दू बंगाली समाज के लोगो के सम्मान में यहाँ कार्यक्रम जिसमे बतौर मुख्यातिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहने वाले हैं , वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट , केंद्र में जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, प्रदेश से जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहने वाले हैं।

कार्यक्रम सयोंजक विधायक शिव अरोरा ने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कार्यक्रम 14 अगस्त को सुबह 10 बजे एमबिन्स बैंकट हाल में होगा जहां बंगाली समाज के उस के विभीषिका झेलने वाले लगभग  1000 लोगो को सम्मानित किया जायेगा वही उस विभाज मे अपनी जान गवाने वालो की आत्मा की शांति हेतु हवन यज्ञ किया जायेगा वही विभाजन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री व प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन की स्मृतियों को देखने की योजना भी है साथ ही अलग अलग स्टोल के माध्यम से बंगाली समाज की संस्कृति को दिखाने की योजना है कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है विधायक बोले कार्यक्रम बेहद भव्य दिव्य रूप देने के लिये इसमे बंगाली समाज की महिलाये अपने पारम्परिक परिधान में नजर आयेगी ओर कार्यक्रम में कई  सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रस्तुति दिखाई देगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कार्यक्रम बहुत भव्य होने जा रहा है लोगो मे इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । इस दौरान उत्तम दत्ता, के के दास , जगदीश विश्वास, शंकर चक्रवर्ती, रोबिन विश्वास, विजय डे, बॉबी दास, प्रियंका विश्वास प्रणेराय  , मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोटर – शाहिद खान
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी