महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर का चुनाव आज, भाजपा और महा विकास अघाड़ी के बीच सीधी टक्कर

Spread the love

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर आज बीजेपी और महा विकास अघाड़ी के बीच मुकाबला होना है। शिवसेना ने राजन साल्वी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने राहुल नार्वेकर को मैदान में उतारा है। आज होने वाले स्पीकर पद के चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। साथ ही शिवसेना के उद्धव खेमे के सचेतक सुनील प्रभु ने अपने विधायकों को लेकर व्हीप जारी किया है।

शिवसेना द्वारा जारी व्हीप में कहा गया कि 3 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। राजन साल्वी ने शिवसेना की तरफ से नामांकन दाखिल किया है। विधानसभा के सभी शिवसेना मेंबर चुनाव के समय सदन में उपस्थित रहें। दूसरी तरफ शिंदे गुट लगातार कह रहा है कि वे असली शिवसेना हैं और उन्होंने भरत गोगावले को अपना सचेतक नियुक्त किया है।

वहीं दूसरी तरफ ठाकरे और शिंदे गुट शिवसेना के सभी विधायकों के वोट के दावे करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को बधाई देते हुए कहा है कि वे राज्य के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष होंगे। विधायकों के व्हीप जारी करने के सवाल पर केसरकर ने कहा था कि दूसरे पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से अभी राहत नहीं मिली है। इसी के चलते सचेतक भरत गोगावले व्हीप जारी करेंगे।

गौर हो कि शिवसेना की तरफ से स्पीकर के लिए नामांकन दाखिल करने वाले राजन साल्वी रत्नागिरी जिले के राजापुर से विधायक हैं। उन्होंने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया है। साथ ही दावा करते हुए कहा कि मेरी जीत तय है। क्योंकि महा विकास अघाड़ी के सभी सदस्य मेरे पक्ष में मतदान करेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    कॉमिक कॉन में बिखरेंगे कला के रंग, जैन खान की कलाकृतियों का लगेगा बूथ

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली। कॉमिक कॉन दिल्ली में RAYZ आर्ट का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 7 दिसंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ज़ैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी