बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Spread the love

 

रुद्रपुर। बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से थाना सिरौली ग्राम अंजनी जिला बरेली और हाल भूरारानी अंबिका विहार निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्व लाला राम घास मंडी स्थित टेंट हाउस में काम करता था। रविवार रात वह काम खत्म कर वापस बाइक से घर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह भूरारानी क्षेत्र में पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के लोग एकत्र हुए। पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में एसआई अशोक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बड़े से छोटा था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित