शक्तिफार्म। खेत में काम कर रहे किसान पर तीन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों हालत गंभीर देखते हुए गुरदीप को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में घायल के भाई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक गुरदीप सिंह अपने पुत्र के साथ खेत में काम कर रहा था तभी दौंदा फार्म निवासी तीन लोग अपने ट्रैक्टर से वहां पहुंचे, इस बीच कुछ कहा सुनी के साथ गाली गलौज शुरु हो गयी। आरोप है कि गुरदीप सिंह ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो ,उक्त तीनों ने हमला कर दिया। हमले में गुरदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन मे गुरदीप के बड़े भाई जसवंत सिंह ने घायल को शक्तिफार्म के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों हालत गंभीर देखते हुए गुरदीप को हायर सेंटर रेफर कर दिया। गुरदीप के बड़े भाई ने शक्तिफार्म चौकी में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर में जसवंत सिंह ने कहा कि सुबह लगभग नौ बजे बड़ा भाई गुरदीप सिंह पुत्र राम सिंह एंव भतीजा करमजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी खैर भट्टðी,तिलियापुर अपने धान के खेत में निराई गुड़ाई कर रहे थे कि तभी बूटा सिंह, गुरमेज सिंह, जोगेन्द्र सिंह पुत्रगण सुरजीत सिंह निवासी दोंदाफार्म थाना सितारगंज जिला उधमसिंह नगर वाले अपने अर्जुन ट्रैक्टर से आये और भाई के धान के खेत से निकलने लगे भाई ने जब उन्हें खेत से ट्रैक्टर निकालने को मना किया तो उक्त लोग गाली गलोच करने लगे। जब भाई ने गाली देने से मना किया तो तभी बूटा सिंह ने फावड़े से गुरमेज सिंह ने दाव से गुरदीप सिंह के उपर वार कर दिया जिससे गुरदीप का बांया हाथ दो जगह से बुरी तरह कट गया और जोगेन्द्र सिंह ने भाई की गर्दन पकड़कर कीचड़ में दबा दिया। तथा लाठी डंडों से भी मारा पीटा जिससे भाई के शरीर में काफी गुम चोटे आयी हैं। भतीजे ने शोर मचाया तो उसको भी लाठी डंडों से मारा पीटा। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो उक्त लोग फरार हो गये। आरोप है कि हमलावरों ने उक्त लोगों ने बरसात के पानी की निकासी वाली पुलिया भी बंद कर रखी है। जिस कारण पूरा पानी भाई के गन्ने की फसल में घुस रहा है। अपना ट्रैक्टर निकाल-निकाल कर खेत में गड्ढा कर दिया है।




