केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया खटीमा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Spread the love

खटीमा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को खटीमा विधानसभा मे विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनी। वहीं खटीमा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत सम्मान किया। सर्वप्रथम अजय भट्ट गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचे जहां उन्होंने शीश नवाया तथा प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष राज्यपाल सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उन्होंने बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 इसके बाद टूरना रिसोर्ट में भी बैठक कर उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी, जहां प्रतापपुर 17 मिल सड़क निर्माण तथा अतिक्रमण की जद में आ रही दुकानों एवं मकानों को अतिक्रमण से मुक्त रखने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया। भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री अजय भट्ट बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दाह ढ़ाकी पहुंचे, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया तथा उनका हालचाल जाना। उन्होंने दाह ढाकी के पीड़ित परिवारों को तथा बाढ़ की समस्या से निपटने हेतु हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि संकट के समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों को संजीवनी बूटी के रूप में कोरोना वैक्सीन का रिकॉर्ड उत्पादन किया गया और पूरे विश्व में वैक्सीन भेजा। जल भराव से हुई फसलों के नुकसान के संबंध में उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को किसानों की फसलों के हुए नुकसान के मुआवजा हेतु निर्देशित कर दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि स्टेट हाईवे हेतु धन अवमुक्त हो गया है। उन्होंने कहा धमारा नाले की जल्द सफाई करवाई जाएगी जिससे की बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए चीनी मिल का उच्चीकरण भी किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया, कृषि मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, खटीमा नगर अध्यक्ष जीवन धामी, महामंत्री मनोज वाधवा, सतीश गोयल, अमित कुमार पांडे, दीपक तिवारी, सोमनाथ मौर्य, रमेश चंद्र जोशी, सोनू लाहोरिया, सतीश भट्ट, गोविंद टम्टा, दीपक गुप्ता, वरुण अग्रवाल, भवानी भंडारी, गोपाल बोरा, गणेश चौसाली, देवेंद्र चंद, आशीष,  भारत सिंह, रिंकू ठाकुर, देवेंद्र सिंह, महेंद्र डिगरी, मानस बत्रा तथा धन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी