प्लाट स्वामी पर बयाने के 12 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा

रुद्रपुर। प्लॉट का सौदा तय करने के बाद 12 लाख रूपये बयाना लेकर प्लॉट स्वामी ने सौदा रद्द कर दिया और प्लॉट क्र्रेता बयाने की रकम वापस न कर हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

केसर अली पुत्र खलील अहमद निवासी खेड़ा ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च 2022 को उसने एक प्लाट विवेक गुप्ता पुत्र नरेश चन्द्र गुप्ता निवासी ओमेक्स रिवेरा रुद्रपुर से फाजलपुर महरौला में स्थित प्लॉट सैंतालीस लाख तैतीस हजार दो सौ पचास रुपये में खरीदा था। उसी दिन विवेक गुप्ता को सात लाख रुपये बयाना दिया व विवेक गुप्ता की पत्नी स्वीटी को बयाना पांच लाख रुपये स्टाम्प द्वारा दिया । बाकी रकम देने की तारीख 15-सितंबर 2022 तक थी । लेकिन उससे पहले 28 अगस्त 2022 को उत्तफ़ सौदा रद्द हो गया। विवेक गुप्ता ने बारह लाख रुपये के दो चैक दिए जो कि 31 अक्टूबर 2022 के थे। विवेक गुप्ता ने फोन करके कहा कि चेक बैंक में मत लगाना कुछ दिनो बाद नकद पैसे दे दूंगा और टहलाता रहा। आरोप है कि अब पैसे देने साफ इनकार कर रहा है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी