किच्छा/नानकमत्ता। किच्छा कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को 690 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं नानकमत्ता पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर 455 ग्राम स्मैक बरामद की है।
किच्छा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस तस्करों के पास से बरामद चरस की मात्रा 690 ग्राम तथा शराब तस्कर से बरामद शराब की मात्रा 40 लीटर है पुलिस ने बताया कि बंडिया चौराहा पर चेकिंग के दौरान नानक राम पुत्र इकराम निवासी वार्ड नंबर 6 बंडिया किच्छा, अभिषेक पुत्र महावीर कोहली पता उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से क्रमशः 430 ग्राम व 260 ग्राम अवैध चरस बरामद कर एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। चौकी कलकत्ता फार्म थाना किच्छा पुलिस टीम द्वारा प्रधान लाइन धौराडाम नजीमाबाद में जसवंत सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी प्रधान लाइन धौराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर को एक सफेद कट्टðे के अंदर रखें 120 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं नानकमत्ता थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, एसआई चंदन सिंह कांस्टेबल अमित देवरानी अपनी पुलिस टीम के साथ नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को ग्राम पचपेड़ा भट्टðा खाकरा पुल के समीप पहुंचे तो रोड के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया और उसके हाथ पर थैला था। पुलिस के वाहन को देखकर खेमपुर की तरफ भागने लगा।
शक होने पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव वाहन से उतरे उसके पीछे भागने लगे और उसे कुछ ही दूर गन्ने के खेत से दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ की और तलाशी ली तो आरोपी के पास थैले में एक सफेद रंग की पन्नी में 455 ग्राम अवैध चरस और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम पचपेड़ा भट्टðा निवासी करमजीत सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया। इधर पुलिस आरोपी का इतिहास खंगालने में जुट गई है।




