अधिवक्ता पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर भड़के अधिवक्ता  न्यायालय परिसर के बाहर की जमकर नारेबाजी  

किच्छा। पारिवारिक प्रकरण को लेकर हुए झगड़े में 18 अगस्त को दर्ज रिपोर्ट में अधिवक्ता शोएब मलिक उर्फ सब्बू पुत्र अब्दुल रशीद जग्गू को नामजद रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर तमाम अधिवक्ताओं ने स्थानीय न्यायालय परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की तथा सांकेतिक धरना। दिया तथा मांग की कि उनकी तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो पुलिस के विरुद्ध आंदोलन किया जायेगा।

 उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त को नदीम पुत्र सरगी खुर्शीद अल्वी ने अपने ही पारिवारिक लोगों के खिलाफ जिम अब्दुल रशीद जग्गू उनके पुत्र जावेद मलिक शोएब मलिक उर्फ शिबू वकील एवं काशिफ पुत्र स्वर्गीय अब्दुल हफीज के विरुद्ध हमला कर घायल करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। दूसरे पक्ष का कहना है कि पुलिस द्वारा उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसमें रूबी नदीम उर्फ राजू सलीम उर्फ गुड्डू वह अन्य व्यक्तियों द्वारा हमला कर मेरे चचेरे भाई कोई चोटिल कर दिया गया था जिसकी बाद में घायल को पुलिस की उपस्थिति में मेडिकल कराया गया इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा तहरी लेने से इनकार कर दिया गया यही नहीं उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। किच्छा कोर्ट परिसर के अधिवक्ता गणों द्वारा आज इसी मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया गया तथा चेतावनी दी गई की अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो जिले की बार को को भी अवगत कराकर जिले भर में अधिवक्ताओं द्वारा कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सांकेतिक धरना देने वालों में शोएब मलिक , मुकेश मिश्रा, माया शर्मा, मोहम्मद इमरान ,लुबना, सुरेश विश्वास ,जुल्फिकार, मोहित, जावेद ,हाफिज अहमद ,मनोज सिंह ,यासिर राहुल छिलना, राजकुमार, मां शेर सिंह आदि अधिवक्ता गण उपस्थित थे ।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा