10 प्रतिबंधित इंजेक्शनों सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार  

रूद्रपुर। आवास विकास चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक महिला नशा तस्कर को 10 प्रतिबंधित इंजेक्शनों सहित गिरफ्तार कर लिया। उसका पति पूर्व में नशीले इंजेक्शन बेचते पकड़ा गया था। वह इस समय जेल में बंद है।

 जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी एस आई नीमा बोहरा साथी पुलिस कर्मियों एसआई प्रकाश भट्ट,ð कानि.  महेंद्र डंगवाल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। दसी दौरान आजाद नगर जाने वाले रास्ते पर कल्याणी नदी के कोने पर खाली प्लाट में कुछ लोग खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देख लोग इधर-उधर भाग गए। एक महिला जो लोगो के बीच खडी थी अपने हाथ में पकडे थेले में कुछ छिपाकर नदी की ओर भागने लगी शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर महिला को पकड़ लिया।  पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता सीमा गौतम पत्नी अजय गौतम निवासी वार्ड  7 शिव नगर ट्रांजिट कैंप बताया। के पास थैली की तलाशी लेने पर उसमें 10 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। महिला ने बताया कि उसका पति कुछ समय पहले नशीले इंजेक्शन की बिक्री करते हुए पकड़ा गया था तथा अभी जेल में ही है। उसे अपने खर्चे के लिए रुपये की जरूरत थी जिस कारण वह नशे के शौकीन लोगों को इंजेक्शन बेच रही थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाही पूरी कर सीमा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा