शातिर ने रिश्तेदार बताकर ठग लिए चार लाख

रूद्रपुर। अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर खुद को बुआ का लड़का बताकर खाताधारक से 4 लाख रूपये ठग लिये जाने का मामला सामने आया है। घटना की रपट दर्ज करा दी गई है।

दर्ज रपट में मनवीर सिंह ढिल्लो पुत्र स. इकबाल सिंह निवासी ढिल्लो फार्म, किच्छा बाईपास रोड ने कहा है कि 21 अगस्त को सायं लगभग 5.30 बजे उसके व्हाटसप पर एक अज्ञात नम्बर से कॉल आयी तथा उसने बताया कि वह वरिन्दर चीमा होशियारपुर वाला बोल रहा है । वरिन्दर चीमा बुआ का लड़का है । अपनो रिश्तेदार समझ कर उसकी बातें समझने लगा। उसने बताया कि उसकी माता जालंधर पंजाब स्थित हॉस्पिटल में भर्ती है तथा उनके उपचार हेतु उसे 6 लाख रुपये की सख्त आवश्यकता है। उसने यह भी बताया कि उसके खाते से धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है इसलिए उसने अपने खाते में भुगतान करने का अनुरोध किया साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि वह 1 घंटे बाद ही यह धनराशि आपके बैंक खाते में भुगतान कर देगा। मनवीर ने बताया कि 22 अगस्त को उसने पेटीएम के माध्यम से उसके खाते में 4 लाख का भुगतान कर दिया । भुगतान करने के पश्चात कथित वरिन्दर चीमा द्वारा फोन बंद कर दिया गया। जब उसने अपने रिश्तेदार वरिन्दर सिंह को फोन किया तब उसने बताया फोन नहीं किया न ही उसे धनराशि की आवश्यकता है तब उसे विश्वास हो गया कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा