एसटीएफ और तराई केंद्रीय वन प्रभाग की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता   बाघ की दो खालों के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ और तराई केंद्रीय वन प्रभाग की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

बाघ की दो खालों के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

35 किलोग्राम टाइगर की हड्डियां बरामद, 11.4 फिट और 9.4 फिट की है खाल

रुद्रपुर। एसटीएफ और तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बाघ की दो खाल और हड्डियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।  उनके कब्जे से दो टाइगर की खाल और कई किलो टाइगर के अवशेष बरामद किए है। एसटीएफ ने तीनों शातिर वन्यजीव तस्करों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

तराई भावर में वन्य जीव तस्करों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। जिस पर अंकुश लगाते हुए एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बाजपुर इलाके से तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो टाइगर की खाल और कई किलो टाइगर के अवशेष बरामद किए है। एसटीएफ सीओ सुमित कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार की देर सायं गोपनीय सूचना मिली कि तीन शातिर वन्यजीव तस्कर ट्रक से काशीपुर से रुद्रपुर की आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह और वन विभाग के रेंजर रूप नारायण गौतम के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम बनाकर बाजपुर रवाना कर दी गई है। जिसके बाद संयुक्त टीम ने बाजपुर दोराहे पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान सामने से ट्रक संख्या यूके-18 सीए 6713 को आता हुआ दिखाई दिया। जिस पर टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और जब उसकी तलाशी ली तो पीछे दो टाइगर की खाल व 35 किलोग्राम टाइगर की हड्डियां बरामद की गई। जिसमें 11.4 फिट और 9.4 फिट खाल थी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शमशेर सिंह, कुलविंदर सिंह और जोगा सिंह निवासी शिव कॉलोनी सर्वर खेड़ा जसपुर बताया। बताया कि वह टाइगर की खाल और हड्डियां लेकर रुद्रपुर जा रहे थे। बाघों का शिकार कॉर्बेट लैंडस्केप के जंगल में होने की बात सामने आ रही है। बाघ को जहर देकर मारा गया है।जब संयुक्त टीम ने पकड़े गए वन्यजीव तस्करी के आरोपियों की कुंडली खंगाली तो पाया कि तीनों ही आरोपी शातिर अपराधी हैं और वन्यजीवों की तस्करी करते हैं। जिस पर टीम ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा