लगातार हो रही बारिश से पानी में डूबा रुद्रपुर शहर कल्याणी नदी उफान पर, आस पास बसे लोगों का बढ़ी धड़कने

रुद्रपुर। गत दिवस से रूक रूक कर हो रही बरसात से लोगों को उमस और गर्मी राहत मिली तो वहीं नगर व निकटवर्ती अनेक ग्रामीण क्षेत्रें में जगह-जगह जल भराव हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके आस पास रहने वाले परिवारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बरसात ने एक बार फिर नगर निगम के महानगर क्षेत्र में मौजूद नाली व नालों की तली झाड़ सफाई के दावों की भी पोल खोल दी है।

रुद्रपुर में लगातार हो रही बारिश से हर तरफ पानी ही पानी है, तो कल्याणी नदी भी उफान पर पहुंच गई है। नदी का पानी कई कालोनियों में पहुंच गया। इधर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष ने लोगों से नदी के पास न जाने की अपील की है। पुलिस ने नदी में फंसी एक गाय का भी रेस्क्यू किया है।

शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार पूरे दिन जारी रही। भारी बारिश पूरा शहर पानी पानी हो गया। इधर शहर के बीच से गुजर रही कल्याणी नदी भी अपने पूरे शबाब में पहुंच गई है। नदी का पानी  शिव नगर, भूत बंगला, रम्पुरा, पहाड़गंज, रम्पुरा के सैकड़ों घरों तक पहुंच गया। नदी में वह रही गया को ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने रेस्क्यू कर बचाया लिया। पुलिस ने नदी के किनारे रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और लोगों से नदी के पास न जाने का आ“वान किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से नदी का जल स्तर कभी भी बढ़ सकता है। ऐसे कोई जनहानि न हो इसके लिए लोगों को एलर्ट किया जा रहा है

यहां बता दें कि नगर की अनेक कालोनियों व बाजार क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बरसात के पानी से जलभराव हो जाने से लोगों को मार्गों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बरसात के पानी के साथ नालियों में जमा कूड़ा बाहर निकलकर सड़कों पर बह रहा है। सबसे बुरी स्थिति ट्रांजिट कैम्प की है जहां झील मोड़ से चामुण्डा मंदिर तक जर्जर हालत में मौजूद सड़क के गड्ढ़ों में बरसात का पानी भर जाने से लोगों का पैदल चलना तो दूर वाहनों पर सवार होकर गुजरना भी मुश्किल हो गया है। यहां पानी भरे गड्ढ़ों में फंसकर कई वाहन पलट चुके हैं। वहीं ट्रांजिट कैम्प की अनेक कालोनियों में जर्जर मार्ग के कारण गंदगी भरे जलभराव से लोगों को किस कदर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा होगा इसका अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है। नगर के मुख्य मार्ग पर डीडी चौक पर रोडवेज मोड़ के पास थोड़ी सा बरसात में ही जलभराव हो जाना एक सामान्य सी बात हो चुकी है। यह सब कुछ जानते हुए भी नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ध्यान न देना इस बात को जाहिर कर रहा है कि निगम अधिकारी सफाई कराने के नाम पर सिर्फ कागजी  खानापूर्ति  कर रहे हैं। इसके अतिरित्तफ़ आवास विकास, सिंह कालोनी, भूरारानी, पहाड़गंज, अटरिया रोड़, काशीपुर बाईपास रोड़, बाजार क्षेत्र, सुभाष कालोनी, प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला, फलसुंगा, फुलसुंगी, घासमंडी, आदर्श कालोनी, सहित कई आवासीय कालोनियां पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी हैं।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा