लव जिहाद का शिकार हुई  छतरपुर की नाबालिक किशोरी  पीड़ित पक्ष की तहरीर लेने से बचती रही पुलिस  विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने तहरीर

रूद्रपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा लव जिहाद एवं जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाए जाने के बावजूद राज्य में लव जिहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रुद्रपुर से लगे छतरपुर इलाके का है। जहां दिलदार अंसारी पुत्र शमसुद्दीन नामक एक युवक ने एक 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी को एक अर्ध निर्मित मकान में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। नाबालिक पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर पास से ही गुजर रहे कुछ व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पीड़िता को आरोपी के चुंगल से आजाद कराया और आरोपी को सिडकुल चौकी के हवाले कर दिया।

 पीड़ित पक्ष के अनुसार सिडकुल पुलिस चौकी कर्मियों ने पीड़ित पक्ष, जिसमें पीड़िता की विधवा मां भी शामिल थी की तहरीर ही तकरीबन चार घंटे तक नहीं ली और इस दौरान आरोपी पक्ष के लोग सिडकुल चौकी में ही पीड़िता एवं उसकी विधवा मां को मामले को सुलटा लेने एवं तहरीर ना देने का दबाव बनाते रहे तथा तहरीर देने की स्थिति में अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी देते रहे। इसी बीच मामले की भनक विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की कार्यकर्ताओं को लग गई और योगेंद्र चौहान ,सुल्तान सिंह ,अजय पाल, सुदेव दास गुप्ता ,राकेश कश्यप सहित तमाम विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता सिडकुल चौकी में जमा हो गए तथा पुलिस का ढुलमुल रवैया देख नारेबाजी और हंगामा पर उतारू हो गए। चौकी में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने अंततः पीड़िता की मां की तहरीर ले ली। फिर भी इस बात के आसार कम ही है कि पुलिस उपरोक्त मामले में कोई सख्त कार्यवाही करेगी। वह इसलिए क्योंकि, पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि आरोपी, पीड़िता के परिवार जन को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर पूर्व में उसके साथ शारीरिक संबंध बन चुका है। बावजूद इसके पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने का कोई उपक्रम नहीं किया। लिहाजा इस आशंका से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता कि जिस तरह पुलिस अन्य मामलों को समझौता करवा कर चौकी से ही रफा-दफा कर देती है ,वैसे ही इस गंभीर मामले को भी ना रफा-दफा कर दे। ऐसे में अहम सवाल यह है कि जब पुलिस द्वारा लव जिहाद के मामलों में कार्यवाही करने में ऐसी हीला हवाली की जाएगी तो सरकार के सख्त से सख्त कानून बना देने से भी क्या फर्क पड़ेगा?

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी