फर्जी एसओजी अधिकारी बन 2.20 लाख हड़पे मादक पदार्थ के साथ पकड़े आरोपी का नाम निकाल देने के बदले लिए

Spread the love

रुद्रपुर। मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने के एक मामले में आरोपी को छुड़ा देने की बात कहकर एक व्यक्ति द्वारा खुद को एसओजी का विवेचक अधिकारी बताकर आरोपी के परिजनों से लाखों रुपए हड़प लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की रपट दर्ज करा दी गई है।

दर्ज रपट में उत्तम खान पुत्र स्व. गुच्चान खान निवासी ग्राम गोधी थाना बिलासपुर जिला रामपुर ने कहा है कि एक व्यक्ति गोसिन पुत्र नन्हे खान निवासी भैसिया ज्वालापुर थाना भैसिया जिला रामपुर को स्मैक एनडीपीएस के मामले में एसओजी पुलिसकर्मी रूद्रपुर ने पकड़ लिया था। जिसने उसके भान्जे अलमारा पुत्र असलम खान निवासी अली नगर कोटा थाना बिलासपुर जिला रामपुर का धारा 29 एनडीपीएस के मामले में दिया था। जिसके बाद एक व्यक्ति जिसका नाम गुफरान जोकि अपने आप को रुद्रपुर एसओजी का विवेचक अधिकारी  बता रहा था  कि अगर बचना चाहते हो तो उससे आकर मिलो वरना अलमास के साथ साथ घर की महिलाओं को जेल भेज दूंगा। उसकी धमकी से काफी डर गये। जिसके बाद गुफरान ने अपने साथी अलीम को उसके भांजे के घर पर भेजा। अलीम के साथ वह भी आया था। जिसने गुफरान से मिलवाया। गुफरान 3 लाख की मांग करने लगा। उसने कहा कि मामले से अलमास का नाम निकाल देगा। उसने 2 लाख 20 हजार रुपये डरा धमकाकर ले लिए। बाद में पता लगा कि गुफरान जो अपने आप को एसओजी विवेचक अधिकारी आसिफ हुसैन बता रहा था एक आम आदमी था उसके जाल में फंस गये। गुफरान व उसके साथी अलीम निवासी दरूऊ थाना किच्छा ने पुलिस की धमकी देकर 2 लाख 20 हजार रुपये हडप लिए है। जब उनके घर पर दो तीन बार रुद्रपुर कोतवाली से पुलिस आयी तब पता लगा कि वह पुलिस वाले लोग नहीं थे। जब हमने अलीम व गुफरान से अपने पैसे वापस मांगे तो अलीम और गुफरान हमें धमकी दी कि जान से मार देंगे या झूठे मुकदमा लगाकर पूरे परिवार को जेल भिजवा देगें। मेरी पुलिस में काफी उपर तक पकड़ है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप