फ्रीडम डे परेड में फायरिंग से 6 लोगों की मौत, 57 घायल

Spread the love

अमेरिका में एक बार फिर गन कल्चर का कहर देखने को मिला है। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी हुई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 57 घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद अफरा-तफरी फैल गई। दहशत की वजह से परेड देखने आए लोग अपना सामान छोड़कर भागने लगे। फायरिंग की यह घटना इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की है, यह शिकागो का एक उपनगर है। ताजा जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने पकड़कर हिरासत में ले लिया है।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हाईलैंड पार्क में सुबह 10 बजे परेड शुरू हुई। महज 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई और वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। परेड देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। पुलिस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। अभी तक किसी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हमलावर ने छत से बरसाई अंधाधुंध गोलियां
पुलिस का कहना है कि हमलावर ने एक स्टोर की छत से अंधाधुंध गोलियां बरसाई। परेड स्थल से जान बचाकर भागने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने खून से सनी कई लाशें देखी हैं। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया। इलाके की घेराबंदी कर हमलावर की तलाश की गई। ताजा जानकारी अनुसार, संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है।

हाईलैंड पार्क के सिक्योरिटी चीफ क्रिस ओ’नील का कहना है कि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की फोटो जारी की है। संदिग्ध का नाम रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी है। इसकी उम्र 18 से 20 साल की बताई जा रही है। पुलिस ने राइफल बरामद कर ली गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा- मैं इस निर्मम हिंसा से स्तब्ध हूं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित