ड्रेनेज सिस्टम को लेकर भारत सरकार की सर्वे टीम ने खटीमा का किया निरीक्षण

Spread the love

खटीमा। भारत सरकार की सर्वे टीम ने एनसीई एडवाइजर डीके सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग आनंद सिंह नेगी, वॉटर रिसोर्स एक्सपर्ट व बाढ़ जल निकासी एक्सपर्ट डॉ सुभाष कुमार, सहायक अभियंता प्रेम गिरी, अवर अभियंता यशपाल सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला, सर्वे टीम के सदस्य पुरुषोत्तम कुमार, अमरदीप कुमार तथा अश्वनी सिंह के साथ खटीमा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ की समस्या से निराकरण के लिए ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने को लेकर निरीक्षण किया।

आपको बता दें कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खटीमा में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूर्व में घोषणा की गई थी जिस संबंध में ड्रेनेज सिस्टम बनाने को लेकर शासन प्रशासन द्वारा गतिविधियां तेज कर दी गई है और सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। सर्वे टीम ने वार्ड नंबर 15 गोटिया से होकर निकलने वाले खकरा व ऐंठा नाले, अमाऊ व लोहिया हेड रोड की नालियों को अंडरग्राउंड करने तथा शहर के छोटे बड़े नालों से पानी निकासी को लेकर सर्वेक्षण किया गया तथा रूप रेखा तैयार किया। वहीं सर्वे टीम के साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी तथा भाजपा नगर महामंत्री मनोज वाधवा भी मौजूद थे। रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि यह मुख्यमंत्री धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिससे बहुत जल्दी खटीमा की जनता को जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से छुटकारा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सर्वे के बाद धरातल पर कार्य बहुत जल्दी प्रारंभ होने वाला है। वहीं मनोज वाधवा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुभव सर्वे टीम में अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री खटीमा के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष जीवन धामी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट, गोपाल बोरा, मेहताब रजा, सभासद असलम अंसारी, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहें।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप