पुर्नवास की मांग को लेकर एनएच कार्यालय पर व्यापारियों ने काटा हंगामा

Spread the love

रुद्रपुर। पुर्नवास की मांग को लेकर आंदोलित लोहिया मार्केट एवं नेहरू मार्केट के उजाड़े गये व्यापारियों ने आज अंगददेव काम्पलेक्स स्थित एनएच के कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन के साथ हंगामा करते हुए एनएच के पीडी विकास कुमार का घेराव किया।

 व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारी इससे पूर्व रोडवेज के सामने एकत्रित हुए जहां से नारेबाजी करते हुए एनएच कार्यालय पहुंचे। संजय ने पीडी विकास कुमार से जानकारी चाही कि व्यापारियों की दुकानों को किसके आदेश से तोड़ा गया है और अतिक्रमण हटाने के नाम पर दोहरी नीति क्यों अपनाई गई। उन्होंने पूछा कि एक ओर मुख्य मार्ग के काफी पीछे की दुकानों को तोड़ दिया गया जबकि एसएसपी कैंप कार्यालय से नगर निगम तथा रोडवेज व शराब भट्टी के भवनों पर पूरी तरह से कृपा दृष्टि बनाई गई। क्या यह अतिक्रमण नहीं हैं या मार्ग चौड़ीकरण की जद में नहीं आ रहे है। संजय ने कहा विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न क्यों किया गया। छह माह बीत जाने पर भी अभी तक रोड़ का चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। पीडी विकास कुमार ने रोषित व्यापारियों को समझाने की कोशिश की परंतु व्यापारी उनसे सिर्फ अपने पूछे गये सवालों का जवाब देने पर ही अड़े रहे। व्यापार मंडल अध्य़क्ष संजय जुनेजा ने कहा कि विभाग की तानाशाही के विरूद्ध की 23 सितम्बर को व्यापारी पीडी के पुतले की शव यात्र निकाल कर अंगद देव काम्पलेक्स के सामने फूंकेंगे।इस दौरान हरीश अरोरा,नंद किशोर, इदरीस, सुनील जडवानी, इकराम मियां, श्याम धींगरा, सिरासजुद्दीन, किशन ख्ुाराना, सोनू बांगा, नरेन्द्र चावला, हरीश जुनेजा, इन्द्रजीत सिंह, आशीष ग्रोवर, राजवीर सिंह, विपिन नारंग, राजीव जोशी, अमरजीत सिंह, अख्तर अली, मौ. इकबाल, राकेश कालड़ा, जसवीर सिंह, हबीब, सुनील कुमार, अरविंद देवल, जागीर सिंह, जगजीत सिंह, सुनील बठला, लालचन्द कालड़ा, इसरार मियां, रमेश कालड़ा, प्रिंस बंसल आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी