इंटरार्क मजदूरों के परिवार की महिलाओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन समझौते का पालन नहीं होने पर गृह मंत्री को भेजा ज्ञापन

रूद्रपुर। इंटरार्क कंपनी सिडकुल पंतनगर एवं किच्छा में कार्यरत मजदूरों के परिवारों की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से उन्हें अवगत कराया कि इंटरार्क मजदूरों के वर्ष 2022 में चले जुझारू आंदोलन से उठी मांगों का निस्तारण कराने को तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी नजूल एवं प्रशासन जयभारत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया था जिसके बाद लिखित रूप में त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। जिसमें साफ साफ लिखा है कि समझौते के तहत काम पर बहाल किये गए 64 निलंबित मजदूरों में से जिन 34 मजदूरों की कंपनी द्वारा घरेलू जांच कराई जाएगी उन्हें जांच के दौरान एवं पश्चात नौकरी से बर्खास्त नहीं किया जायेगा । किन्तु कंपनी द्वारा उक्त 34 मजदूरों में से 11 मजदूरों की एकतरफा घरेलू जांच कराकर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर जिला प्रशासन की मध्यस्थता में हुए समझौते का उल्लंघन किया गया है । यही नही उक्त 34 मजदूरों में से शेष मजदूरों को भी उनकी मूल नियोजक कंपनी में समझौते के करीब 10 माह बाद भी कार्य पर बहाल न किया गया है।
महिलाओं का कहना था कि समझौते के तहत उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ भी नहीं दिया गया है । विगत लंबे समय से इंटरार्क कंपनी के पीड़ित मजदूरों व उनके परिवारों की महिलाओं ने जिला प्रशासन व कुमाऊँ मंडल प्रशासन के समक्ष अनगिनत बार लिखित शिकायत की ।जिला प्रशासन की मध्यस्थता में हुवे उक्त समझौते को लागू कराकर सभी मजदूरों की समझौते के तहत कार्यबहाली कराने की प्रार्थना की गई ।किन्तु जिला उधमसिंह नगर व कुमाऊं मंडल में कुर्सी पर विराजमान आईएएस एवं आला अधिकारी जिला प्रशासन की मध्यस्थता में हुए लिखित समझौते को लागू नहीं करा पा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई कि यदि उक्त समझौते को लागू न कराया गया तो महिलाओं के नेतृत्व में 7 अक्टूबर को बुद्ध पार्क निकट तिकोनिया ,हल्द्वानी में मजदूरों ,क्षेत्र की न्यायप्रिय जनता एवं सामाजिक संगठनों संग मिलकर जन न्याय सुनवाई कर निर्णय लिया जायेगा। तत्पश्चात सभी लोग महिलाओं के नेतृत्व में पदयात्रा निकालते हुए मानव श्रृंखला बनाते हुवे हल्द्वानी में आयोजित अन्न महोत्सव में उपस्थित केंद्रीय गृहमंत्री के सम्मुख उपस्थित होंगे। ज्ञापन देने वालों में सोनी, राजकुमारी, हेम, पुष्पा देवी, नीलम वर्मा, जोसना साहू, शोभा, उर्मिला, गुड़िया देवी, संगीता ,उमा देवी, गुड़िया देवी, विमला देवी, ललिता देवी, कांति देवी, चांदनी देवी, सिमुना सुनीता आदि शामिल थे ।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा