गाय भैंस की चर्बी से घी बनाने का पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार लोग गिरफ्तार, 205 कनस्तर चर्बी से बना घी बरामद

Spread the love

किच्छा।  पुलभट्टा पुलिस ने सिरौली कलां में एक गोदाम में छापा मार कर बड़ी कार्यवाही करते हुए गाय भैंस की चर्बी से नकली घी बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। नकली घी बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों चर्बी से बना 205 कनस्तर घी सहित गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फलभट्टा पुलिस को सूचना मिली थी कि  सिरौली कला वार्ड 18 में प्रतिबंधित गाय और भैंस की चर्बी से व्यापक पैमाने पर नकली घी बनाकर बाजार में भेजा जा रहा है। पुलिस  ने मामले की जांच करते हुए देर रात्रि में सिरौली में छापा मार कर गाय भैंस की चर्बी से भरे हुए 205 कनस्तर बरामद कर एक पिकअप गाड़ी और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सिरौली से गाय और भैंस की चर्बी एकत्रित कर बाहर ले जाकर इसका घी बनाकर बाजार में बेचा जाता था। पुलिस प्रकरण में आगे अन्य लिप्त लोगों को जांच कर गिरफ्तार करने की प्रयास कर रही है।  पुलभट्टा  चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिरौली में कुछ लोग गाय भैंस की चर्बी को एकत्रित कर नकली घी बनाने का काम कर रहे हैं।  पुलिस ने सूचना पर जब छापा मारा तो सिरौली के वार्ड नंबर 20 में एक घर पर भारी मात्रा में गाय भैंस की चर्बी से भरे हुए 205 कनेक्टर वह एक पिकअप गाड़ी बरामद हुई मौके पर मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया तो  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भागने का प्रयास कर रहे  इकबाल साबरी पुत्र हसमतुल्ला कुरैशी निवासी वार्ड 12 किच्छा, नईम कुरैशी पुत्र तालीब हुसैन निवासी वार्ड 15 किच्छा, यासीन मलिक पुत्र हनीफ निवासी पीपल साना थाना भोजपुर मुरादाबाद,  मो. आलम पुत्र अशफाक हुसैन निवासी भोजपुर मुरादाबाद  को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से 200 व गोदाम से पांच कनस्तर बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि वह चर्बी से घी बना कर त्योहार पर दुकानों व नामी फैक्ट्रियों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित