DGCA का SpiceJet को कारण बताओ नोटिस, 18 दिनों में 8 बार आई प्लेन में खराबी

Spread the love

भारतीय एविएशन कंपनी स्पाइस जेट में पिछले 18 दिनों में 8 मामले तकनीकी खराबी के मामले में सामने आए हैं। इससे इस कंपनी द्वारा यात्रियों को प्रदान की जा रहीं सुरक्षित कुशल और विश्वसनीय सेवाओे पर सवाल उठने लगे हैं। इसी संबंध में अब नागरिक उड्डयन महानियंत्रक (DGCA) ने स्पाइस जेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कंपनी को 3 हफ्ते का समय दिया गया है। दरअसल, DGCA ने कहा है कि एविएशन कंपनी स्पाइसजेट विमान नियम, 1937 के तहत सुरक्षित, कुशल और विश्वसनीय हवाई सेवाएं स्थापित करने में विफल रही है। कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए DGCA ने कहा है कि घटनाओं की समीक्षा से पता चलता है कि खराब आंतरिक सुरक्षा निरीक्षण और स्पेयर पार्ट्स के आपूर्तिकर्ताओं को नियमित आधार पर भुगतान न किये जाने से स्पेयर पार्ट्स में कमी आई है, इन कारणों से सुरक्षा मार्जिन में गिरावट आई है। इस नोटिस का जवाब देने के लिए नागरिक उड्डयन महानियंत्रक स्पाइसजेट को 3 हफ्तों का समय दिया है।

बता दें कि पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट की फ्लाइटस में तकनीकी खामियों से जुड़ी 8 घटनाएं सामने आए हैं। एक घटना में चीन जाने वाला स्पाइसजेट मालवाहक विमान कोलकाता लौट आया। दरअसल, जब उसके पायलट को पता चला कि उसका मौसम रडार काम नहीं कर रहा हैतो उसने ये निर्णय लिया।

मंगलवार को दिल्ली-दुबई उड़ान को फ्यूल इंडिकेटर में खराबी होने के बाद फ्लाइट SG-11 की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी।

गुजरात के कांडला से उड़ान भरने वाले एक अन्य विमान में, विंडशील्ड में दरार आ गई, जिससे पायलट को मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इसी तरह 2 जुलाई, 19 जून, 28 मई, 3 मई को दो और 1 मई को भी स्पाइसजेट की फ्लाइटस में तकनीकी खामियाँ सामने आई थीं।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप