55 लाख की स्मैक समेत तीन अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे

रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए एएनटीएफ की ओर से चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत टीम ने  अंतरराज्यीय तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई सीओ एसटीएफ कुमाऊं सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरूप के नेतृत्व में की गई। मंगलवार को सीओ एसटीएफ ने कार्यालय में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि रामपुर की ओर से दो बाइकों से तीन लोग स्मैक की सप्लाई को रुद्रपुर आ रहे हैं। इस पर टीम के साथ रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र रामपुर रोड पर झा कालेज के समीप पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसी बीच रामपुर रोड की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोक कर चेकिंग की तो तीनों के पास से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक करीब 521 ग्राम है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि स्मैक यूपी के रामपुर जनपद में तैनात कांस्टेबल से लेकर आए और पुलिसकर्मी के द्वारा रुद्रपुर में इंदिरा चौक के पास किसी व्यक्ति को देनी थी। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है,किस व्यक्ति को स्मैक देनी थी। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ एसएसपी के निर्देशन में ड्रग माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरामद बाइकों को सीज कर दिया। तीनों के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।
तस्करों में आलम निवासी बाग्गी थाना गंज जनपद रामपुर यूपी, गुरदीप सिंह निवासी बिसरात नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर,  जीशान अली निवासी मिलंक मंडी थाना भोट जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया है। टीम में एएनटीएफ कुमायूँ यूनिट के एसआई विपिन चन्द्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, मुख्य आरक्षी संजय कुमार,मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान,अमरजीत सिंह,इसरार अहमद, राजेंद्र सिंह, नवीन कुमार, जितेंद्र आदि शामिल थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा