जोली बिल्डर्स को 12 करोड़ की वसूली का नोटिस

किच्छा। जोली बिल्डर्स एंड डेवलपर्स को प्रशासन ने उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका के अनुक्रम में सरकारी चक रोड, गूल,नाली पर अतिक्रमण करने के प्रकरण में कारण बताओं नोटिस चस्पा किया गया है।

बुधवार को उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र बुधलाकोटी, कानूनगो एवं हल्का पटवारी अशोक चौहान ने रुद्रपुर रोड स्थित जोली बिल्डर्स एंड डेवलपर्स की बसंत गार्डन कॉलोनी में पहुंचे जहां पर कंपनी के पार्टनर पुष्कर राज्य पुत्र अमरनाथ जैन, प्रहलाद राम पुत्र लालचंद, गजानन बंसल पुत्र जयराम बंसल, प्रदीप कुमार बंसल पुत्र ओमप्रकाश बंसल, अनिल कुमार पुत्र महेंद्र कुमार के नाम से जारी कारण बताओं नोटिस चस्पा किया गया। जबकि पूर्व में ही उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में बसंत गार्डन कॉलोनी में नक्शे में चेक जांच करके अतिक्रमण में क्षेत्र चिन्हित किया गया था। प्रशासन द्वारा चस्पा किए गए नोटिस में कहा गया है कि खसरा नंबर 329, 330, 370 कुल भूमि दशमलव 732 हेक्टेयर 6ऋ 1 के अलावा श्रेणी श्रेणी छः 2 की खसरा नंबर 374, 365, 373, 372 371, 317, 319 ,320, 321, 366, 325, 326 एवं 368 की कुल रकबा भूमि 716. 9708 के अलावा दशमलव 18 हेक्टेयर भूमि को भूमि को कब्जा करके उसका उपयोग किया गया है जिसका मूल्य 12 करोड़ 6 लाख 8 000 जमा किये जाने के आदेश जॉली डेवलपर्स के पार्टनर को चस्पा किया गया है। नोटिस मे जोली बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के पार्टनर को सात दिन का समय देते हुए अतिक्रमण को हटाने के साथ जुर्माना राशि भी जमा करने का आदेश दिया गया है। आदेश का पालन नहीं होने पर प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाएगा।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा