स्मैक सहित तीन तस्करों को  पुलिस ने  दबोचा

Spread the love

नानकमत्ता । मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस ने संघन चेकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने स्मैक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव की पुलिस टीम ने एस आई शंकर बिष्ट,एसआई संजय कुमार, एसआई लक्ष्मण दत्त जोशी, कांस्टेबल अमित देवरानी, नवीन जोशी, लोकेश तिवारी ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की टीम ने ग्राम पहसैनी मैं तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस के वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस की टीम ने वाहन से उतरे और तीनों को हिरासत में ले लिया। आरोपी जेब से पन्नी की पुड़िया फेंकने का प्रयास करने लगे पुलिस की टीम ने हाथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ग्राम पहसैनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के पास से 6ग्राम हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर 6.5 ग्राम, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के पास से 7.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि तीनों तस्कर स्मैक का कारोबार करते हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप