फंदे से लटकी मिली महिला, परिवार में कोहराम पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी 

Spread the love
रुद्रपुर। थाना  ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिला का शव पंखे के कुंडे में लटका मिला। महिला को  फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि मूलरूप से गोकुल नगर शीशगढ़ बरेली यूपी निवासी भीमसेन अपनी 34 वर्षीय पत्नी रेखा और तीन बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप आजाद नगर वार्ड नंबर सात में रहता है। भीमसेन सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। गुरुवार सुबह रोज की भांति ही भीमसेन ड्यूटी गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी रेखा और तीन बच्चे पायल, मोनिका और सिद्धार्थ। दोपहर को रेखा का शव पंखे के कुंडे में से लटका था। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद जब बच्चे घर के भीतर आए तो रेखा को लटका देख उनके होश उड़ गए। उनके रोने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। भीमसेन सूचना मिलने पर घर पहुंचा। इसी बीच ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली। इस पर एसआई कवींद्र शर्मा, एसआई धीरज टम्टा, एसआई नेहा ध्यानी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी ली। इस दौरान रेखा के पति भीमसेन ने बताया कि उनकी शादी 13 साल पहले हुई थी। वह सुबह  कंपनी में काम करने चला गया था और दोपहर में उसकी बेटी ने फोन से सूचना दी। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी