सेवा कार्य और खेल के माध्यम से धूमधाम से मनाया जा रहा अग्रसेन जयंती सप्ताह  

Spread the love

रूद्रपुर। अग्रसेन जयंती सप्ताह सेवा कार्य और खेल के माध्यम से धूमधाम से मनाया जा रहा  है। अग्रकुल शिरोमणि, समाजवाद के संस्थापक, अग्रवालों के पितामह महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन रुद्रपुर द्वारा मनाए जाने वाले सप्ताह का शुभारंभ प्रकृति पूजन से प्रारम्भ हुआ। सप्ताह के पहले दिन अग्रवाल सभा तथा अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों और समस्त सदस्यों ने 18 गोत्रों के नाम पर ग्रीन पार्क कॉलोनी के पार्क में पौधे लगाए।
कार्यक्रम के संयोजक शुभम गर्ग ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी के मध्य प्रकृति के हर कण कण के प्रति आदर का भाव जगाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ अग्रबंधु, समाजसेवी तथा ग्रीन पार्क समिति के अध्यक्ष श्री शिवकुमार बंसल तथा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गौतम रुंगटा ने संयुक्त रूप से किया। युवा संगठन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती सप्ताह के दूसरे दिन रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों श्रमिकों ने भंडारा ग्रहण किया। भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ उद्योगपति, अग्रबंधु और समाजसेवी  विष्णु बंसल और उनके पुत्र सीए अभिनव बंसल  द्वारा महाराजा अग्रसेन चित्र के सम्मुख पुष्पार्जन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु बंसल और अभिनव बंसल ने युवा संगठन के सभी कार्यो की भरपूर प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि युवा संगठन के अंदर सेवा की भावना इसी प्रकार रखनी चाहिए, जिसके लिए सभी सदस्य प्रशंसा के पात्र है। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम हेतु हरसंभव सहायता और सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
अग्रवाल युवा संगठन द्वारा तीसरे दिन निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला के परिसर में किया गया। शिविर में 300 मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ लिया। शिविर का उदघाटन कृष्णा अस्पताल, रुद्रपुर के निदेशक डॉ. गौरव अग्रवाल तथा डा. पारस अग्रवाल, महामंत्री नितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बंसल ने संयुक्त रूप से किया। निःशुल्क मेडिकल कैम्प मे कृष्णा अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सको द्वारा निःशुल्क परामर्श, इलाज तथा दवाई वितरित की गई। खेलों और युवाओ मे खेलों के प्रति रुझान को देखते हुए संगठन द्वारा मैत्री क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल के ग्राउन्ड मे किया गया । जिसमे श्री राज फाइटर की टीम ने द्रोण वैरिएर को कड़ी शिकस्त दी। मैच का उद्घाटन जिले के मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, वरिष्ठ अग्रबंधु, समाजसेवी तथा उत्तराखंड अग्रवाल महासभा कुमाऊँ मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग, द्रोण एजुकेशन के प्रबंधक  देव शर्मा तथा डीपीएस के चेयरमैन सुरजीत ग्रोवर ने किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड वत्सल अग्रवाल को मिला।
संगठन द्वारा रुद्रपुर के शहीद उधम सिंह मेमोरियल ब्लड बैंक, डॉक्टर कॉलोनी में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ वरिष्ठ अग्रबंधु, समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार सिंघल द्वारा किया गया। शिविर संयोजक हिमांशु जिंदल और सौरभ अग्रवाल ने बताया की अग्रसेन जयंती उत्सव के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे है, जिसके निमित्त आज रक्तदान शिविर लगाया है। उन्होंने रक्तदाताओं, शहीद उधम सिंह मेमोरियल ब्लड बैंक प्रबंधन एवं कर्मचारियों तथा संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की। रक्तदान को महादान बताते हुए उन्होंने समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने पर भी बल दिया। सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए श्री अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला समिति ने अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित इस सप्ताह को समाज के निर्धन वर्ग की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया और कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्थाओं के लिए संगठन के सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा युवा संगठन उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर सिडकुल स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित…

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है