एमपी से 12 वर्ष पहले लापता युवक मिला, परिजनों के सुपुर्द कोतवाली पुलिस ने ग्राम धौलपुर से किया बरामद, वर्ष 2013 को घर से गायब हो गया था

रुद्रपुर। मध्य प्रदेश के जिला देवास क्षेत्र से लापता युवक 12 वर्ष बाद मिलने पर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक़ अर्जुन सिंह ठाकुर पुत्र ठाकुर राम ठाकुर निवासी ग्राम मनोरा थाना खातेगांव जिला देवास मध्य प्रदेश कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुत्र कांति लाल वर्ष 2013 से घर से गायब हो गया था। जिसकी काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका । परिजन पुत्र की तलाश करते करते थक गए थे। उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र किसी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने की सूचना है। एसएसआई ने बताया कि वह एसआई विकास कुमार,नरेश जोशी के साथ गदरपुर रोड धौलपुर में स्थित तेजस्वनी फाउंडेशन धौलपुर पहुंचे और युवक को बरामद किया। बरामद युवक की उम्र 27 वर्ष है। युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया और युवक दिमागी रूप से कमजोर है। युवक के मिलने पर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा