कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा, बाप बेटे गिरफ्तार तीन पत्नियों को छोड़कर चौथी शादी करने की कर रहे थे तैयारी 

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर तीन पत्नियों को छोड़कर चौथी शादी करने की तैयारी कर रहे बाप बेटे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बाप पर बेटे की शादी करने के बाद महिला को छोड़ कर किसी और लड़की से शादी करने का आरोप है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

सोमवार को सीओ सिटी अनुषा बड़ोला ने अपने कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि रम्पुरा निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि उसका पति शांतिकुंज कालोनी जत्थनपुर देहरादून निवासी प्रमोद सिंह पुत्र दीवान सिंह पूर्व में दो लड़कियों के साथ शादी डॉट कॉम से शादी कर छोड़ चुका है। अब वह चौथी शादी करने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। सीओ ने बताया कि मामले की जांच महिला दरोगा नेहा राणा कर रही। रविवार को मिली सूचना के आधार पर कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व में टीम में शामिल एसएसआइ कमाल हसन, एसएसआई अर्जुन गिरी, एसआई नेहा राणा, कांस्टेबल महेंद्र कुमार दिल्ली पहुंचे और थाना अंबेडकर नगर दक्षिणपुरी दिल्ली से प्रमोद सिंह पुत्र दीवान सिंह और उसके पिता दीवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रमोद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शादी डाट कॉम से शादी कर उन्हें किराए के मकान में रखता था। बाद में उन्हें छोड़कर दूसरी महिला से शादी कर लेता था। उन पर दो प्रमोद की दो अन्य पत्नियों ने भी दिल्ली व कर्ण प्रयाग में केस दर्ज कराया है। सीओ ने बताया कि आरोपी प्रमोद के पिता पर बेटे के कारनामों पर पर्दा डालने व बेटे की बहू के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। सीओ ने बताया कि दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा