दो साल से फरार चल रहे सोसायटी के डायरेक्टर को एसटीएफ ने दबोचा   उत्तराखंड और यूपी में धोखाधड़ी व ठगी के करीब 18 मुकदमे हैं दर्ज  

रुद्रपुर। शातिर व इनामी अपराधियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा एक और बड़ी कामयाबी हासिल की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा खतरनाक शातिर व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत  स्पेशल टास्क फोर्स  द्वारा सीओ एसटीएफ सुमित पांडेय द्वारा गठित टीम द्वारा थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर से एफ0आई0आर0 नं0 329/2021 धारा 420,409,467,468, 120 बी भा0द0वि0 व 3 UPID Act तथा थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल एफ0आई0आर0 नं0 213/2022 धारा 420,406,120बी भा0द0वि0 व 3 UPID Act में वांछित 25000 के इनामी अपराधी विकास नाथ त्रिपाठी पुत्र  भरत त्रिपाठी निवासी ग्राम बोझिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच(उत्तर प्रदेश) को गाजीपुर,लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कल हमारी टीम के द्वारा एक शातिर अन्तर्राज्यीय ठग को गाजीपुर से गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर उत्तराखंड और यूपी में धोखाधड़ी व ठगी के करीब 18 मुकदमें दर्ज हैं। यह एक तरह का आर्गेनाइज्ड क्राइम था जिसमें इसके द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर, एक जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव नामक सोसाइटी बनाकर , उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व बिहार में अपनी ब्रांच खोलकर लोगों से भिन्न-भिन्न स्कीमों में ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए की धनराशि निवेश करवाकर गबन किया गया था।
उपरोक्त समिति की खटीमा तथा हल्द्वानी में भी ब्रांच थी जिसमें खटीमा में लोगों का करीब एक करोड़ 25 लाख तथा हल्द्वानी में करीब 90 लाख रु0 का गबन अभियुक्त गणों द्वारा किया गया था। अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी उपरोक्त सोसाइटी में डायरेक्टर के पद पर था। अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर में मुकदमा अपराध संख्या 329/ 2021 धारा 420,409,467,468,120 बी व 3 UPID Act तथा थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल के एफ0आई0आर0 नं0 213/2022 धारा 420,406,120बी भा0द0वि0 व 3 UPID Act के तहत पंजीकृत उपरोक्त अभियोगों में वांछित था तथा लम्बे समय से फरार चल रहा था, इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 25 अगस्त 2023 को 25000 रु0 का इनाम घोषित किया था, करीब 2 वर्ष के बाद कल शाम गाजीपुर लखनऊ के एक होटल से इसकी गिरफ्तारी की गयी है जिसे देर रात्रि थाना खटीमा में टीम द्वारा दाखिल किया गया है। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी हमारी टीमें कार्य कर रही हैं शीघ्र ही आगे और भी गिरफ्तारियाँ की जायेंगी।
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि सोसायटी के निदेशक, अधिकारी, कर्मी अशिक्षित, गरीब, बेरोजगारों को कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे। इस बाबत उनका सोसायटी में खाता खुलवाया जाता और रकम जमा कराई जाती। बाद में बैंक खातों के जरिये जमा रकम को सोसायटी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था। वहां से रकम का गबन हो जाता था। अभी तक की जांच-पड़ताल से 02 करोड़ से ज्यादा का गबन सामने आया है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी