माता-पिता ने पुत्र के साथ मिलकर की बेटे की हत्या नदीम की हत्या का पुलिस ने कर दिया  खुलासा   

जसपुर। विगत रात्रि हुई नदीम की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में माता-पिता और मृतक के भाई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त छुरी भी बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उनको न्यायिक हियासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकार वंदना वर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली थी कि चांद पेंटर वाली गली अमृतपुर पट्टी में नदीम (26) वर्ष पुत्र हबीब अहमद ने अपना गला रेत कर आत्महत्या कर ली है मौके पर जब पुलिस पहुंची तो नदीम का शव कमरे के अंदर बेड पर लहू लहान हालत में पड़ा हुआ था तथा घर में मृतक की मां रेशमा मौजूद थी मृतक की मां रेशमा ने पूछताछ में बताया कि उसका बेटा नदीम शराब पीने का आदी था और आए दिन घर वालों से लड़ाई झगड़ा करता रहता था नदीम ने शराब के नशे में छुरी अपनी गर्दन के ऊपर रखकर चला दी जिससे उसकी मौत हो गई इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना के बाद से मृतक का पिता हबीब अहमद व भाई नावेद उर्फ बिट्टू घर से फरार हो गए हैं मामले में पुलिस ने उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई पुलिस क्षेत्राधिकार वंदना वर्मा ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए टीम में गठित की गई थी पुलिस ने आज मृतक के पिता हबीब अहमद और मृतक के भाई नावेद को पतरामपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नदीम शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था शराब पीने के कारण उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है वह दूसरी पत्नी तीन दिन पूर्व नदीम से परेशान होकर अपने मायके चली गई है और बताया कि बीती रात्रि नदीम ने पिता व अपने भाई से गली गलॉन्च एवं मारपीट की थी आरोपियों ने स्वीकार किया है कि नदीम को बेड पर लिटा करके मीट काटने वाली छोरी से उसका गला काटकर हत्या की है पुलिस ने मृतक के पिता हबीब माता रेशमा  पुत्र नावेद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी उप निरीक्षक कौशल भाकुनी उप निरीक्षक जावेद मलिक सुरेंद्र बिष्ट उपनिरीक्षक हरीश आर्य उपनिरीक्षक भोपालराम। प्र उप निरीक्षक धीरज वर्मा उप निरीक्षक गणेश भट्ट उप निरीक्षक ललित सिंह उपनिरीक्षक बबीता गोस्वामी कांस्टेबल अनुज वर्मा जमशेद अली ज्ञानेंद्र सिंह सुभाष डुंगरियाल विकास सैनी कुलदीप सिंह दिनेश तिवारी हेमचंद फुलेरा महिला सिपाही सीमा आर्य आदि मौजूद थी
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद