प्रभु श्रीराम के जयघोष से राममय हुआ नगर, निकाली गई विशाल शोभायात्रा

Spread the love

किच्छा। श्री राधा कृष्ण मंदिर से जय श्रीराम जय घोष के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण अभियान समिति ने श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में वार्डों समितियों को प्रभु श्रीराम मंदिर की चित्र, अक्षत कलश और निमंत्रण पत्र भेंट किये।
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण अभियान समिति के संयोजक सचिन चावला की अगुवाई में नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा एमपी चौक, मुख्य बाजार होते हुए डीडी चौक पहुंची, जहां शोभायात्रा के स्वागत के बाद यात्रा समाप्त हो गई  शोभायात्रा में शामिल वार्डों  समितियां अपने अपने वार्डों के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर शोभायात्रा में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक सचिन चावला ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आज नगर के सभी वार्डों की समितियों को अक्षत कलश वितरण कर दिये, जो अपने अपने वार्डों के प्रत्येक सनातनी घर घर तक पहुंचाने जिम्मेदारी  निभायेगा । सचिन  चावला ने कहा कि 10 जनवरी तक शहर के प्रत्येक सनातनी घर तक अक्षत वितरित हो जाएंगे, इसके साथ ही 11 जनवरी से 20 जनवरी तक श्री रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्य किये जाएंगे। और आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश में महा दीपावली मनाई जाएगी। शोभायात्रा में भाजपा नेता किशन गोयल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में श्री राम अक्षत कलश यात्रा के जिला संयोजक मुकेश पारिख, आरएसएस जिला कार्यवाह समयपाल, नगर संघचालक संजय जुनेजा, नगर कार्यवाह कमल भाटिया, पंडित अरुणेश मिश्रा, पं0 गौरव मिश्रा,दीपक पाठक, भुवन जोशी, भगत सिंह, दिनेश भाटिया, सुभाष तनेजा, विवेकदीप सिंह, किशन गोयल, श्रीकांत राठौर,राजीव सक्सेना, हंसी बिष्ट, विशाल शर्मा, चंदन जायसवाल,रोहित शर्मा, भूपेंद्र सिंह, परमजीत वर्मा,धनीराम, गौतम कोली, जानकी तिवारी, लता सिंह,दया डसीला सहित सैकड़ों श्रद्धालु आदि थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप