नशेड़ी ने ईंट मारकर फोड़ा नाबालिग का सिर, हालत गंभीर

Spread the love

रुद्रपुर। ग्राम दानपुर में एक नशेड़ी द्वारा नाबालिग पर ईंट से प्रहार कर अधमरा करने का मामला सामने आया है। ईंट के प्रहार से नाबालिग का सिर बुरी तरह से फट गया और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा भगवानपुर के दानपुर निवासी महिला ने बताया कि उसके पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं और देर रात को ही घर लौटते हैं। शनिवार की शाम छह बजे उसकी नाबालिग बेटी घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान अचानक नशेड़ी वहां पहुंचा और नाबालिग बेटी को जबरन उठाकर सुनसान इलाके में ले जाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर नशेड़ी ने बेटी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और ईंट से उसके सिर पर कई प्रहार करना शुरू कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और हमलावर मौके से फरार हो गया। बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना और नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश