गेहूं के खेत में  मिला युवक का शव, हाथ झुलसे

सितारगंज। थारू तिसौर में शनिवार को गेहूं के खेत में युवक का शव मिला है। जिला पंचायत सदस्य उदय सिंह राणा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
एसएसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं है। मृतक की शिनाख्त खेत में सर्वजोत सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी थारू तिसौर सितारगंज उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। शव बिजली के खंभे के पास था। सर्वजोत के हाथ झुलसे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट लगने से मौत हुई है। सर्वजोत की पांच वर्ष की बेटी है। सर्वजोत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी, माता-पिता बेसुध हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार से सर्वजोत लापता था। परिजन खोजबीन कर रहे थे। शनिवार की सुबह शव दिखने पर सूचना जिला पंचायत सदस्य उदय राणा को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद