पिता पुत्र ने लाखों की धोखाधड़ी कर थमाये फर्जी दस्तावेज कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज  

Spread the love

रूद्रपुर । लाखों रूपये उधार लेने के बाद पिता पुत्र ने अपनी भूमि के फर्जी खतोनी दस्तावेज सौंपकर रूपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दर्ज रपट में रमेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व. सुरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव,निवासी-एलायंस कालोनी रुद्रपुर ने शंकर सिंह पुत्र कल्लू सिंह व अजय सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासीगण ललपुरी, पोस्ट मजरा आनन्द सिंह गदरपुर के विरूद्ध कहा है कि उसके उत्तराखण्ड जल संस्थान के कार्यालय रुद्रपुर में शंकर सिंह द्वारा अपनी एक बुलेरो गाड़ी संख्या यूके 06ए ॅ2465 संविदा के आधार पर किराये पर चलाया जा रहा था। उसका पुत्र अजय सिंह वाहन को चलाता था। शंकर सिंह एवं उसके पुत्र अजय सिंह दोनो ने आपस में एकराय होकर उससे 6,72,000 रूपये बतौर कर्ज 15  सिंतम्बर 2020 तक ले लिए थे। उसेे एक रसीद भी 21अक्टूबर 2020 को स्टाम्प पर तहरीर कर दी। इसी के साथ अपना आधार कार्ड तथा बुलेरो गाड़ी एवं ट्रैक्टर की आरसी की छायाप्रति भी उसे सौंपी थी। रूपये वापस मांगने पर शंकर सिंह एवं अजय सिंह दोनो टालमटोल करते रहे। दोनों को धनराशि की वसूली का एक नोटिस भेजा तो शंकर सिंह एवं अजय सिंह उसके घर आये और अनुरोध किया कि उनके विरूद्ध कोई मुकदमा न करे और उन्होंने अपनी कृषि भूमि की खतौनी की एक छायाप्रति देते हुए कहा कि भूमि को वह 5 वर्ष के लिए गिरवी रख लें और अपनी धनराशि चुकता कर लेवें। शंकर सिंह ने उसे 22,000 रुपये नगद देकर कहा कि अब 6,50,000 रुपये बकाया रह गये है जो जमीन गिरवी रखकर पूरे हो सकते है। उसने बाजपुर तहसील में राजस्व कर्मी से बात की तो पता चला कि उक्त शंकर सिंह के नाम इतनी जमीन नहीं है और उक्त खतौनी फर्जी है। आरोप है शंकर सिंह एवं उसके पुत्र अजय सिंह ने आपस में सांठगांठ कर उसके साथ धोखाधड़ी कर धनराशि हड़प ली। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश