दो दिवसीय जु–जित्सू  मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखे दांव पेंच

Spread the love

रुद्रपुर। जिला जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के तत्वावधान एवं दक्ष स्पोर्ट्स अकैडमी, नानकमत्ता के सौजन्य से नानकमत्ता शहर में एक दिवसीय जु–जित्सू प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी नवीन अटवाल, दक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष शंकर सिंह बसेड़ा व जिला जु–जित्सू संघ के महासचिव ऋषि पाल भारती, एशियन खिलाडी कमल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। साथ ही दक्ष स्पोर्ट्स अकैडमी नानकमत्ता के खिलाड़ी लगातार राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवा रहे हैं। और उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को उजागर करने हेतु जिला जु–जित्सू संघ द्वारा सजक प्रयास किए जा रहे है। महासचिव ऋषि पाल भारती ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय एवं एशियन जु–जित्सू प्रतियोगिताओ हेतु जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में जिला जु–जित्सू संघ द्वारा खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु जु–जित्सू  प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक सचिव सिहान किशोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में जनपद के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एवं शिविर में एशियन खिलाड़ी कमल सिंह ने खिलाड़ियों को जु–जित्सू ने–वाजा, अभिषेक राजपूत ने जुजित्सु कॉन्टैक्ट एवं हैप्पी सिंह व बलविंदर सिंह गिल द्वारा फाइटिंग इवेंट्स में इस्तेमाल की जाने वाली प्रमुख तकनीकी एवं थ्रो का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला जु–जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, जॉनी हिराम, शोभा तिग्गा, सुखदेव सिंह, राजीव राना, देवेंद्र सिंह रावत, हिमा भट्ट, वसीम खान, के नाथ लाल, कृष्ण कुमार, यतेंद्र कुमार, पूजा बैरागी, प्रिया विश्वास, अजय शर्मा, कंचन बसेरा सहित अन्य अभिभावक लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप