अबोध बच्ची के साथ कुकृत्य करने के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास

रूद्रपुर । पॉस्को न्यायाधीश अश्वनी गौड़ ने 7 वर्षीय अबोध बच्ची के साथ कुकृत्य करने के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 40 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुना दी ।
विशेष लोक अभियोजक विकास गुप्ता ने बताया है कि कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने 17-11-2021 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी 7 वर्षीय अबोध बच्ची घर के बाहर खेल रही थी कि रमपुरा निवासी रिंकू कोली पुत्र जमुना दास कोली बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसे 10 रूपये देकर कहा कि मैं तेरे साथ जो करूँगा वह तू अपने घर जाकर नहीं बतायेगी ।रिंकू ने कमरा अन्दर से बंद कर बच्ची के सारे कपड़े उतार कर अभद्र व्यवहार करते हुए दुराचार का प्रयास किया,आरोपी द्वारा बच्ची के साथ मुख मैथुन किया तथा उसके मुख में पेशाब भी किया तो बच्ची ने शोर मचा दिया तथा वहाँ से भाग कर घर आकर सारी बात मॉ को बताई ।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कुछ समय बाद ही आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया ।आरोपी के विरूद्ध पॉस्को न्यायाधीश अश्वनी गौड़ की कोर्ट् में मुक़दमा चला जिसमें विशेष लोक अभियोजक विकास गुप्ता ने 7 गवाह पेश कर आरोप सिद्ध कर दिया जिसके बाद न्यायाधीश महोदय द्वारा बुधवार को रिंकू कोली को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 40 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाते हुए कहा कि जुर्माने की धनराशि पीड़िता बच्ची को मिलेगी साथ ही सरकार को निर्देश दिए कि वह पीड़िता को प्रतिकर के रूप में 4 लाख रुपए प्रदान करें ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद