दो भाजपा नेत्रियों नशे में चूर होकर जमकर किया हंगामा स्थानीय निवासियों की शिकायत पर थाने में बुलाकर लगाई फटकार

रुद्रपुर । बीती रात्रि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में कार सवार अपने मित्रों के साथ शराब का सेवन कर रही दो भाजपा नेत्रियों ने स्थानीय निवासियों के एतराज पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया गया। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की । साथ ही थाने में दोनों के खिलाफ कार्रवाई को हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों भाजपा नेत्रियों को थाने लाकर उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए भविष्य में इसका पुर्नावृति न करने की सख्त हिदायात देकर छोड़ दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 बताया जाता है कि गत शुक्रवार रात्रि ट्रांजिट कैम्प की एक कालोनी में सड़क किनारे कार खड़ी कर भाजपा की दो नेत्रियां जिनमें एक भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी तो वहीं दूसरी भाजपा की निवर्तमान पार्षद बताई जा रही है अपने मित्रों के साथ कार में शराब पी रही थीं। स्थानीय लोगों ने जब कालोनी के मार्ग पर उन्हें ऐसा करते देखा तो उन्होंने एतराज  किया। जिस पर दोनों नेत्रियां लोगों से से उलझ गई और उन्हें धमकियां देने लगीं। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। नेत्रियों के इस व्यवहार को देखकर लोगों ने मामले की सूचना  पुलिस को दे दी। कालोनी के साथ ही क्षेत्र के दर्जनों लोग भी थाने आ पहुंचे और उन्होंने दोनों भाजपा नेत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपी भाजपा नेत्रियों को थाने ले आई जहां मामले की विस्तार से जानकारी ली गई। दोनों नेत्रियों से शराब की दुर्गन्ध आने पर पुलिस ने उन्हें जमकर फटकार लगाई । साथ ही भविष्य में इसकी पुर्नावृति न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। रोषित लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से न सिर्फ भाजपा वरन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नारी वंदन अभियान की छवि भी प्रभावित होती है। ऐसी नेत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद