नगर पंचायत महुआ डाबरा में होगा सरकारी गौशाला का निर्माण

जसपुर। नगर पंचायत महुआ डबरा में सरकारी गौशाला के निर्माण के लिए जमीन को चिन्हित एवं नापजोख कर पशु शाला विभाग को सौंप दिया गया। शुक्रवार को तहसीलदार सुभानी सिंह के नेतृत्व में लेखपाल कानून को एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां पर उन्होंने सरकारी गौशाला निर्माण के लिए जमीन की पैमाइश की। पैमाइश के बाद जमीन को पशुशाला विभाग को सौंप दिया गया।

तहसीलदार सुभागिनी सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता को भी आवारा पशुओं से निजात मिल सकेगी।  इसके लिए सरकार द्वारा जसपुर महुआडाबरा नगर पंचायत में गौशाला के निर्माण के लिए  राजस्व विभाग द्वारा 4 हेक्टेयर भूमि की पैमाइश की जा गई है, वहीं सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। जमीन को पशुपालन विभाग को हैंड ओवर की जा रही है।  तहसीलदार ने बताया कि गौशाला का निर्माण होना है और महुआडाबरा में कुछ सरकारी जमीन है जहां पहले भी प्रस्ताव दिया गया था उसी संबंध में आज पशुपालन विभाग को जमीन भी हैंड ओवर की जा रही है। साथ ही जमीन की पैमाइश भी की जा रही है। लगभग 4 हेक्टेयर भूमि है जिसे पशुपालन विभाग के हैंड ओवर किया जा रहा है और जल्द से जल्द इसमें निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ सुधांशु मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे। डॉ सुधांशु मिश्रा ने बताया कि गौशाला की जमीन हमारे विभाग के नाम हस्तांतरित हो गई है और आज जमीन में चिन्हीकरण का काम किया जा रहा है जिसका डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जैसे ही डीपीआर पास हो जाएगा और पैसा आ जायेगा गौशाला का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। लगभग 4 हेक्टेयर भूमि है जिसमे गौशाला का निर्माण किया जाएगा, जिसके बनने के बाद लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।  जो आवारा पशु इधर उधर सड़को पर घूमते थे उन्हें लाकर गौशाला में रखेंगे और उनकी देखभाल उचित तरीके से की जा सकेगी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद