जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने रुकवाया अवैध कॉलोनी का निर्माण  कॉलोनी काट रहे कॉलोनाइजर के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की दी तहरीर  

Spread the love

जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने रुकवाया अवैध कॉलोनी का निर्माण  कॉलोनी काट रहे कॉलोनाइजर के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की दी तहरीर

अवैध कालोनी को सील कर पुराने दस्तावेजों के आधार पर पैमाइश कार्य शुरू किया
किच्छा। जिला विकास प्राधिकरण तहसील प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी को नगर के हल्द्वानी मार्ग पर काली मंदिर के निकट अवैध कॉलोनी निर्माण किए जाने की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया कर पूर्ण रूप कालोनी को सील कर दिया है, तथा कॉलोनी काट रहे कॉलोनाइजर के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर विकास प्राधिकरण के एक्शन रमेश जोशी द्वारा किच्छा कोतवाली में दी गई है,  जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक राजेन्द्र पंत को सौंपी गई है। अवैध कालोनी को सील करने के दौरान प्रशासन एवं विकास प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी में चक रोड एवं गुल की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुराने दस्तावेजों के आधार पर पैमाइश कार्य शुरू कर दिया। प्रशासन की कार्यवाही से कॉलोनाइजर में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में प्राधिकरण एवं तहसील प्रशासन की टीम नगर के हल्द्वानी मार्ग स्थित काली मंदिर के निकट कॉलोनी में किए जा रहे निर्माण स्थल पहुंचे। प्रशासन की टीम ने पुराने नक्शे एवं दस्तावेज के आधार पर पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया। एसडीम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि काटी जा रही कॉलोनी में चक रोड, वर्ग 4, गुल एवं नाले की भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लानिंग किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में अवैध कब्जा कर शामिल की गई करीब 4300 वर्ग मीटर सरकारी भूमि को चिन्हित कर लिया गया है ।तथा अन्य कब्जाई गई भूमि को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी में प्लानिंग की जा रही थी, जिस पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। एसडीएम मिश्रा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा पूर्व में कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, चकबंदी सीओ संजय आर्य, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार सहित विकास प्राधिकरण, चकबंदी विभाग एवं तहसील प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। गौर तलब है कि शिकायत कर्ता हिमांशु पांडे ने इस संबंध में विभिन्न दस्तावेजों के माध्यम से कॉलोनाइजर के खिलाफ शिकायत की थी। पूर्व में भी प्रशासन द्वारा कॉलोनी सील की गई थी किंतु किसी भी निस्तारण के पूर्व ही कोलोनाइज्जर ने कॉलोनी में साफ सफाई एवं निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस भी प्रकरण में जांच कर रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए 26 वर्षीय युवक की मौ त की खबर मिलते ही रुद्रपुर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया।…

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके के गांव अर्जुनपुर में एक परिवार द्वारा कुल्हाडी व सरिया से प्रहार कर दो युवकों को लहुलूहान किये जाने का मामला सामने आया है। नाजुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई