अनियमितताएं मिलने पर दो अस्पताल किए सील एसएस हॉस्पिटल व जच्चा बच्चा केंद्र और कासमपुर मोड़ स्थित भारत नर्सिंग होम में की गई छापेमारी 

Spread the love

जसपुर। अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अस्पतालों पर छापेमारी की जिसमें दो हॉस्पिटलों में अनियमितता मिलने के बाद उन्हें सील करने की कार्यवाही की गई ।

बुधवार देर शाम  प्रशासन की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी जसपुर राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में नई बस्ती चांद मस्जिद के पास एसएस हॉस्पिटल और जच्चा बच्चा केंद्र और कासमपुर मोड़ स्थित भारत नर्सिंग होम में छापेमारी की गई। हॉस्पिटलों में कोई भी डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं मिला और अनियमितता मिलने के बाद दोनों हॉस्पिटलों प्रशासन द्वारा सील किया गया। वही अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह ने बताया कि एसएस जच्चा बच्चा अस्पताल और दूसरा भारत नर्सिंग होम इन दोनों अस्पताल के बारे में सूचना मिल रही थी कि ये अवैध रूप से चल रहे है और इनका रजिस्ट्रेशन नहीं है। एसएस हॉस्पिटल के पास अस्थाई रजिस्ट्रेशन था लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं पाया गया साथ ही जो अपने आप को मालिक बता रहे थे। उनके द्वारा बताया गया कि डॉक्टर पिछले एक महीने से नही आया है। वहीं मौके पर एक डॉक्टर मिले जिन्होंने अपना नाम शाहनवाज बताया जिन्होंने अपने नाम के आगे एमडी भी लिखा था, लेकिन जब उनसे उनकी डिग्री दिखाने के लिए कहा गया तो पता चला कि वो इंटर पास है। वही दूसरे अस्पताल भारत नर्सिंग होम में बेसमेंट को जबरन खुलवाया गया, जहां दवाइयां भी मिली है और ओपीडी के कुछ कागज भी इनसे मिले है ओर इनके पास कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है, जिन डॉक्टर का नाम यंहा लिखा हुआ है वो राजस्थान में है तो यंहा ओपीडी किस प्रकार की जा रही है। इस कारण इसे भी सील किया जा रहा है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए 26 वर्षीय युवक की मौ त की खबर मिलते ही रुद्रपुर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया।…

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके के गांव अर्जुनपुर में एक परिवार द्वारा कुल्हाडी व सरिया से प्रहार कर दो युवकों को लहुलूहान किये जाने का मामला सामने आया है। नाजुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई