तीन झपट्टा मार गैंग लीडर समेत पुलिस गिरफ्त में एक लाख बीस हजार रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन बरामद

तीन झपट्टा मार गैंग लीडर समेत पुलिस गिरफ्त में एक लाख बीस हजार रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन बरामद

जसपुर। पुलिस ने दुपट्टा मार गैंग के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनसे एक लाख बीस हजार रुपये कीमत के तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं साथी ही घटना में प्रयुक्त की गई दो बाईकों को को भी बरामद किया है बता दें कि 25 जनवरी सन् 2024 को रास्ते चलते सचिन तोमर मोबाईल फोन पर बात करते हुए जा रहा था अचानक गर्ग हास्पिटल के पास मोटरसाईकिल पर बैठे व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर सचिन तोमर का फोन छीन कर चोरी कर लिया था। वहीं दूसरी घटना में 27 जनवरी सन 2024 को शैफाली मोबाईल फोन पर बात करते हुए जा रही थी अचानक कलियावाला मोड के पास मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर सैफाली का फोन छीन कर चोरी कर लिया था ।

पुलिस ने वादियों की तहरीर के आधार पर उक्त घटनाओं के आधार पर धारा 356/379 भा0द0वि0 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक काशीपुर क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह जसपुर के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन कर घटना के अनावरण हेतू आदेशित किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर मंडवाखेड़ा कट के पास भगवन्तपुर रोड जसपुर से तीन युवकों को विरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो तीनों युवकों ने अपने नाम कशान पुत्र मोहम्मद हसीब निवासी आवास विकास कॉलोनी मो. उस्मान पुत्र शाहिद हुसैन निवासी मोहल्ला छीपियांन अंसारी वाली गली ,मो. फैसल पुत्र मो. हनीफ निवासी मोहल्ला छीपियांन हाथे वाली गली जसपुर बताएं पुलिस ने बताया कि गैंग लीडर काशान के समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से झपट्टा मारकर चोरी किये गये 3 मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त 2 अद्द मोटरसाईकिलें बरामद कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/34 भा0द0वि0 की बढोतरी की गई । पुलिस ने बताया कि गैंग लीडर काशान शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में मोबाइल चोरी में थाना ठाकुरद्वारा से जेल जा चुका है झपट्टा मार आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, उ0नि0 कौशल भाकुनी ,उ0नि0 जावेद मलिक, उ0नि0 धीरज टम्टा, उ0नि0 ललित सिंह, उ0नि0 हरीश आर्य, का0 अनुज वर्मा,का0 जमशेद अली, का0 राजकुमार, का0 नवीन प्रकाश, का0 बच्ची सिंह , का0 राजकुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी