दबंगों ने तमंचे की नोक पर प्रॉपर्टी डीलर को लूटा   बंधक बनाकर जबरन कराये चेक पर हस्ताक्षर,एसएसपी से की शिकायती    

Spread the love

रुद्रपुर। भूखण्ड खरीदने के नाम पर बुलाकर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर से हजारों की नदी लूट ली और उससे घर से दो चेक  मंगवाकर रकम भरकर हस्ताक्षर करवा लिए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखे शिकायती पत्र में छेदा लाल शर्मा पुत्र टीकाराम शर्मा निवासी जनपथ फेस-2 फुलसुंगा, रुद्रपुर, ने कहा है कि उसके मकान के भूतल पर निर्मित दुकान में उसकी प्रॉपर्टी डीलर की फर्म मैसर्स जय माँ दुर्गा के नाम से है। चार फरवरी को सुबह करीब 11 बजे अज्ञात मोबाईल नम्बर से फोन आया, फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसे एक 100 वर्ग गज भूखंड का क्रय करना है। उसे फुलसुंगा स्थित मारूति कुंज में बुलाया। थोड़ी ही देर में वह अपनी मोटर साईकिल से अकेला मारूति कुज पहुंच गया। जहाँ पर उक्त व्यक्ति पहले से बुलेट लेकर अकेला खड़ा था। उसके पहुंचने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसके पास एक प्लाट है अगर ऐसी ही लोकेशन का प्लाट मिल जायें, तो वह क्रय लेगा तथा उसे अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। छेदालाल का कहना है वह उस व्यक्ति की बातों में आ गया तथा उसके साथ अपनी मोटरसाइकिल पर चलने लगा। थोड़ी ही दूरी पर पहुंचने पर मोटर साईकिलों पर अज्ञात व्यक्ति और आ गये सभी ने उसे घेर लिया और सून-सान जगह ले गये। जहाँ जबरदस्ती उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली, और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा जबरदस्ती उसके मोबाइल से अपने मोबाइल पर फोन पे के जरिये 20 हजार रुपए डलवा लिये। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया और कहा कि यदि अपनी जिन्दगी चाहता है तो अभी दो चेक देने होगें। इसके बाद उनके साथ एक व्यक्ति उसके घर गया। चूंकि उसकी कनपटी पर तमंचा लगा हुआ था इसी कारण उसने अपने पुत्र को फोन किया और उक्त व्यक्ति को घर से दो चेक दिलवायें। जब वह व्यक्ति मौके पर पहुंचा तो उक्त व्यक्ति ने उक्त दोनों  चेकों पर उसके हस्ताक्षर करा लिये। उक्त  चेकों में एक चेक ब्लैंक है और एक चेक में 40 हजार रुपये अंकित करा लिये है। इन लोगों ने मोबाइल से उसकी वीडियो बनाई तथा जबरदस्ती उससे वीडियो रिकॉर्डिंग में कहलवाया कि उसने पुराने लेन-देन के लिए उक्त रकम दी है। अगर इन लोगों की बात नहीं मानता, तो ये लोग उसे जान से मार देते।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी