श्रमिक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

रूद्रपुर। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने साईकिल के साथ सड़क पार कर रहे श्रमिक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार गदरपुर रोड भगवानपुर निवासी 55 वर्षीय दशरथ पुत्र बंगाली गत शाम रूद्रपुर में मजदूरी कर साईकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। जब वह घर के पास ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में दशरथ को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हरीश सेमवाल ने चिकित्सालय पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी