गन हाउस में सर्विस के दौरान अचानक चली गोली, एक की मौत

रूद्रपुर। आज शुक्रवार  दोपहर भूरारानी मोढ़ के समीप एक गन हाउस में सर्विस कराने गये गन स्वामी की गोली लगने से मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार शक्ति विहार कालोनी निवासी 41 वर्षीय अनिल शर्मा पुत्र देव शर्मा आज दोपहर भूरारानी मोड़ के समीप स्थित एक गन हाउस में अपनी बंदूक की सर्विस कराने गया था। जब दुकान स्वामी बंदूक की सर्विस कर रहा था तो इसी दौरान बंदूक का ट्रैगल दब जाने से उससे निकली गोली सामने बैठे बंदूक स्वामी अनिल शर्मा को जा लगी और वह लहुलुहान होकर वहीं जा गिरे। अचानक हुई इस घटना से दुकान स्वामी घबरा गया और वह गंभीर रूप से घायल अनिल शर्मा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां से चला गया। इधर मामले के जानकारी मिलने पर अनिल शर्मा के परिजन भी चिकित्सालय आ पहुंचे। चिकित्सकों ने अनिल शर्मा को मृतक घोषित कर दिया। अनिल शर्मा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी चिकित्सालय आ गये और उन्होंने परिजनों से आवश्यक जानकारी लेकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी