बरेली बवाल के बाद मौलाना के बोल हिंदू राष्ट्र बनाओ हम भी तैयार बैठे। वहीं शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हल्द्वानी प्रकरण पर कहा कि हम पर हमलावर हुआ तो जान से मार देंगे। इन बयानों पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि वीडियो मिले हैं। जांच की जा रही है। मौलाना तौकीर रजा खान के तल्ख बयान नहीं थम रहे। शनिवार को उन्होंने कहा कि श्रीराममंदिर के बाद अब चुनावी लाभ के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लाने की तैयारी हो रही। केंद्र सरकार हिंदू राष्ट्र की घोषणा करना चाहती है… ऐसा कर दो, हम भी तैयार बैठे हैं।




